Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : पेस-भूपति जीते, बोपन्ना-कुरैशी हारे (राउंडअप)

विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त पेस और भूपति की जोड़ी ने पुरुष युगल मुकाबले में 13वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के टॉमी रोब्रेडो और मार्सेल ग्रेनोलर्स की जोड़ी को 6-4, 4-6, 6-4 से हरा दिया।

भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी युगल मुकाबले में हारकर बाहर हो गई।

10वीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी को पुरुषों के युगल मुकाबले में सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक और फ्रांस के माइकल लोड्रा की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तीसरे दौर के मुकाबले में 3-6, 7-6, 7-6 से हरा दिया।

जिमोनजिक और लोड्रा की जोड़ी ने बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी को 27 मिनट से कम समय में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

दूसरी ओर, विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। नडाल ने पुरुषों के एकल वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में 15वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के खिलाड़ी मारिन सिलिच को 6-2, 6-4, 6-3 से हराया।

इससे पहले, नडाल ने शनिवार को तीसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बर्नार्ड टोमिच को 6-2, 7-5, 6-3 से हराया था। नडाल वर्ष 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं जबकि पिछले वर्ष उन्होंने विम्बल्डन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

विश्व के पांचवीं वरीयता प्राप्त इंग्लैंड के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे शानदार जीत के साथ वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। मरे ने पुरुषों के एकल वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में आस्ट्रिया के 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जरगेन मेल्जर को सीधे सेटों में 6-3, 6-1, 6-1 से हरा दिया।

मरे पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2008 में अमेरिकी ओपन के उपविजेता भी रहे हैं। मरे को आस्ट्रेलियन ओपन और अमेरिकी ओपन के फाइनल में दोनों बार रोजर फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी वेरा ज्वोनारेवा वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। ज्वोनारेवा ने सोमवार को महिला वर्ग के एकल मुकाबले के चौथे दौर में चेकोस्लोवाकिया की खिलाड़ी इवेता बेनेसोवा को 6-4, 6-1 से हराया। ज्वोनारोवा ने इस मुकाबले को एक घंटे 16 मिनट में जीत लिया।

वर्ष 2005 में ज्वोनारेवा आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। उन्होंने वर्ष 2006 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था जबकि पिछले वर्ष वह विम्बल्डन के फाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं।

विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी अगनेस्का रदवांस्का ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रदवांस्का ने सोमवार को महिला वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में चीन की खिलाड़ी पेंग शुई को 7-5, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। रदवांस्का ने इस मुकाबले को दो घंटे 44 मिनट में जीता।

रदवांस्का वर्ष 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल का सफर तय कर चुकी हैं। वह वर्ष 2008 और 2009 में फ्रेंच ओपन के चौथे दौर तक पहुंची थी।

विश्व की 25वीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी पेत्रा कवितोवा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। कवितोवा ने महिला वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में विश्व की 22वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इटली की फ्लाविया पेनेटा को 3-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया।

आस्ट्रेलियन ओपन में कवितोवा का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले वर्ष वह विम्बल्डन के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं। वर्ष 2009 में वह अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंची थीं जबकि 2008 में वह फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल का सफर तय कर चुकी हैं।

गैर वरीयता प्राप्त यूक्रेन के टेनिस खिलाड़ी एलेक्सांद्रा डोलगोपोलोव ने विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त स्वीडन के खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग को हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।

विश्व के 46वीं वरीयता प्राप्त डोलगोपोलोव ने पुरुषों के एकल वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में सोडरलिंग को 1-6, 6-3, 6-1, 4-6, 6-2 से पराजित किया।

सोडरलिंग ने शनिवार को तीसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य के क्वालीफायर खिलाड़ी जेन हेर्नेक को 6-3, 6-1, 6-4 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 24, 2011, 22:25 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+