सेंचुरियन एकदिवसीय : दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट गिरे, अमला का अर्धशतक (लीड-2)
हाशिम अमला 82 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 59 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि जेपी ड्यूमिनी 12 गेंदों पर सात रन बनाकर अमला का साथ निभा रहे हैं।
सलामी बल्लेबजा ग्रीम स्मिथ सात रन के निजी योग पर जहीर खान की गेंद पर यूसुफ पठान के हाथों लपके गए। स्मिथ का विकेट 16 के योग पर गिरा।
मोर्न वान वेक ने 63 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। वेक को युवराज सिंह ने अपनी गेंद पर कैच आउट किया। वेक ने दूसरे विकेट के लिए अमला के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी की।
अब्राहम डिविलियर्स 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर युवराज की गेंद पर धोनी के हाथों स्टंप आउट हुए।
भारत की ओर से युवराज ने दो विकेट चटाकाए हैं जबकि एक विकेट जहीर के खाते में गया है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इस श्रृंखला में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। भारत की ओर से आशीष नेहरा की जगह पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications