For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

US Open: पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर चौथे दौर में ही हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन ने हराया

नई दिल्ली। यूएस ओपन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां पांच बार के अमेरिकी ओपन चैंपियन रोजर फेडरर को ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन ने हराते हुए टूर्नामेंट में आगे जगह बना ली। जॉन और फेडरर के बीच तीन सेट के मुकाबले में पहले राउंड में फेडरर ने 6-3 से बढ़त बनाई तो लगा कि रोजर फेडरर ही जीतेंगे लेकिन अगले सेट में मिलमैन ने शानदार खेल दिखाते हुए 5-7, 6-7, 6-7 से फेडरर को हराकर जीत अपने नाम की।

पांच बार के अमेरिकी ओपन चैंपियन रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-4, 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी।फेडरर को यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में 13वीं बार जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को हराना था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद यूएस ओपन में उनका इस बार का सफर खत्म हो गया। फेडरर को हराने के बाद उनका मुकाबला विबंलडन के मौजूदा विजेता नोवाक जोकोविच से हो सकता है।

इससे पहले एक और बड़ा उलटफेर सामने आया जब चौथी वरीयता प्राप्त 21 साल के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को जर्मनी के हमवतन फिलिप कोलश्राइबर ने 6-7, 6-4, 6-1, 6-3 से हरा दिया।

Story first published: Tuesday, September 4, 2018, 11:10 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+