टेस्ट टीम में जगह बनाने को बेकरार हैं रोहित शर्मा
रोहित का कहना है कि राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलने की वजह से वह किसी को दोषी नहीं ठहरा रहे हैं बल्कि वह अपनी कमियों पर काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।
रोहित ने आईएएनएस से बताया, " मैं अपनी कमियों पर काम कर रहा हूं और अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं। यह सच्चाई है कि मैं टीम से अंदर-बाहर होता रहा हूं। हरेक खिलाड़ी को इस तरह के दौर से गुजरना पड़ता है। मेरे लिए अच्छा है कि इस तरह के दौर से मुझे करियर की शुरुआत में ही गुजरना पड़ा।"
रोहित एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली में किसी को कोई शंका नहीं है। कलाई के इस बल्लेबाज को जबर्दस्त शॉट खेलने के लिए जाना जाता है।
रोहित ने श्रीलंका में खेले गए 2006 अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।
इससे बाद रोहित को 2007 में आयरलैंड के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में पर्दापण करने का मौका मिला। उसी वर्ष रोहित को अपने टेस्ट करियर का अगाज करने का मौका था लेकिन वह इससे चूक गए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए चोटिल राहुल द्रविड़ की जगह रोहित को टीम में शामिल किया गया था लेकिन मैच की सुबह वह खुद चोटिल हो गए जिसकी वजह से वह इससे चूक गए।
इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में आने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। रोहित को धन्यवाद देना चाहिए आईपीएल को जिसने इन्हें एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में उभारा। रोहित ने आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से हैट्रिक बनाया था।
नागपुर में जन्में रोहित ने अब घरेलू मैचों की ओर रूख किया है। मौजूदा सत्र में रोहित ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बंगाल के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक लगाया है। पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ वह 148 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं।
रोहित ने कहा, "रणजी का मौजूदा सत्र मेरे लिए अच्छा रहा है। मैंने इस दौरान बड़े स्कोर किए हैं। मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications