मार्श की जगह फग्र्युसन आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
ब्रिस्बेन में रविवार को खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में मार्श मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें श्रृंखला से बाहर होना पड़ा है।
वेबसाइट क्रिक इंफो डॉट कॉम ने राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच के हवाले से लिखा है, "फग्र्युसन का एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार रिकॉर्ड रहा है। इन दिनों वह बेहतरीन फॉर्म में हैं। हमें उम्मीद हैं कि वह मौके का फायदा जरूर उठाएंगे।"
आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल हसी चोट के कारण इस श्रृंखला से पहले ही बाहर हैं। पोंटिंग और हसी 19 फरवरी से दो अप्रैल तक भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले विश्व कप टीम के हिस्सा हैं जबकि मार्श विश्व कप के 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं हैं। सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 4-1 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications