जानसन से निपटने के लिए विशेष तैयारी : पीटरसन
पिछले साप्तहांत पर्थ में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में जानसन ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर आस्ट्रेलिया को 267 रनों से शानदार जीत दर्ज दिलाई थी।
इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी की थी।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने पीटरसन के हवाले से लिखा है, "निश्चित रूप से जानसन ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने लाजवाब गेंदबाजी की। हम उनकी स्विंग की काट ढूढ़ रहे हैं।"
पर्थ टेस्ट मैच में जानसन ने पीटरसन को बिना खाता खोले पगबाधा आउट किया था।
पीटरसन ने कहा, "हमें मालूम था कि पर्थ में जानसन स्विंग कराएंगे लेकिन गेंद इतनी स्विंग होगी इसका अंदाजा हमें नहीं था। हम उनकी गेंदों से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Wednesday, December 22, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications