bbc-Staff
वीनस विलियम्स ने पाँचवीं बार ये ख़िताब जीता है. दोनों बहनों के बीच तीसरी बार विंबलडन फ़ाइनल में भिड़ंत हुई है. इससे पहले दो बार सरीना विलियम्स ने जीत हासिल की थी.
वीनस पिछले साल भी विंबलडन चैम्पियन बनी थी. इस साल फ़ाइनल में सरीना ने शानदार शुरुआत की. पहले गेम में ही उन्होंने वीनस की सर्विस ब्रेक कर दी.
एक समय वे 3-1 से आगे थी. लेकिन एकाएक वीनस जैसे फ़ॉर्म में आ गई. उन्होंने सरीना की सर्विस ब्रेक करके मैच में वापसी की. पहले सेट में उन्होंने सरीना को परेशान करना शुरू किया.
वापसी
उनके शॉट्स में भी एकाएक तेज़ी आ गई और कोर्ट के चक्कर लगाते-लगाते सरीना की परेशानी बढ़ने लगी. वीनस को अपने इस बेहतरीन खेल का लाभ भी मिला और उन्होंने एक बार फिर सरीना की सर्विस ब्रेक की.
सरीना ने निराशाजनक खेल दिखाया
आख़िरकार पहले सेट में उन्होंने 7-5 से जीत हासिल की. दूसरे सेट में वीनस ने अच्छी शुरुआत की और सरीना का सर्विस भी ब्रेक किया. सरीना ने भी वीनस की सर्विस ब्रेक की और स्कोर बराबर हो गया.
इसके बावजूद पलड़ा वीनस का ही भारी रहा. उनके दमदार शॉट्स सरीना को परेशान करते रहे और सरीना कोर्ट पर थकी हुई भी नज़र आईं. 5-4 के स्कोर पर उन्होंने फिर सरीना की सर्विस ब्रेक की और दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया.
इस तरह उन्होंने पाँचवीं बार विंबलडन का सिंगल्स ख़िताब जीतने में सफलता पाई.
Story first published: Saturday, July 5, 2008, 20:50 [IST]
Other articles published on
Jul 5, 2008