Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियाई दौैरे के लिए टीम में शामिल किए गए समी

कराची, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आस्ट्रेलिया के साथ अगले हफ्ते से खेली जाने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेल चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद समी को टीम में शामिल कर लिया है।

पीसीबी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि समी को टीम के 17वें सदस्य के रूप में चुना गया है।

पाकिस्तानी टीम को आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच की श्रृंखला में हिस्सा लेना है। श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है।

बयान में कहा गया है, "टीम प्रबंधन के अनुरोध पर हमने समी को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। टीम प्रबंधन ने दल में शामिल तेज गेंदबाजों पर लगातार पड़ रहे दबाव को ध्यान में रखकर यह अनुरोध किया था।"

समी ने पाकिस्तान के लिए दिसंबर, 2007 में अंतिम टेस्ट मैच खेला था। यह मैच बेंगलुरू में भारत के खिलाफ खेला गया था। इसके बाद समी को टीम से हटा दिया गया था। नाराज समी ने इसी के बाद बागी आईसीएल का दामन थाम लिया था। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में आईसीएल से नाता तोड़ लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+