पीटी उषा ने पीएम से खेल विधेयक पारित करने की लगाई गुहार
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक को भारतीय खेलों के लिए मील का पत्थर करार देते हुए दिग्गज एथलीट पीटी उषा ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की कि वह सुनिश्चत करें कि कैबिनेट इसे मंजूरी दे और संसद में इसे पारित कराया जाये। पीटी उषा ने प्रधानमंत्री से खेल विधेयक को पारित कराने की अपील की भारत के पूर्व स्टार एथलीटों में शामिल रही उषा ने प्रेट से कहा कि अगर संशोधित विधेयक कानून बनता है तो यह अपने प्रावधानों से खेल में नये युग की शुरूआत करेगा।
उन्होंने कहा कि खेल और युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक और इसका संशोधित प्रारूप मील का पत्थर है और इसमें भारतीय ओलंपिक संघ सहित राष्ट्रीय खेल महासंघों को व्यवस्थित करने की क्षमता है। उषा ने कहा कि यह एक अच्छा विधेयक है जिसका लक्ष्य खेल प्रशासन की कार्यशैली को जिम्मेदार, उत्तरदायी और पारदर्शी बनाना है।
उन्होनें कहा कि हम सभी को इस समय अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सरकार का समर्थन करना चाहिए जिससे कि गंदगी को बाहर करने के लिए खेल विधेयक को कानून बनाया जा सके। इस पूर्व एथलीट ने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री और कैबिनेट के सदस्यों से अपील करती हूं कि वे उसी जज्बे के साथ इस विधेयक को आगे बढ़ाएं और इसे स्वीकृति देने के बाद संसद से पारित करायें जो जज्बा उन्होंने नाभिकीय उर्जा विधेयक को पारित कराने के दौरान दिखाया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications