47 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब भारत को नहीं मिली एक भी जीत
पर्थ। टीम इंडिया ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया दौर पर अपने नाम किया है जो टीम इंडिया की विश्वकप की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। इंग्लैंड के हाथों तीन विकेट से हारकर टीम इंडिया ने अपने 47 साल पुराने इतिहास को तोड़ दिया है।
दरअसल पिछले 47 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ जब भारत विदेशी धरती पर एक भी जीत हासिल करने में सफल नहीं हुआ। 1967-68 के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि जब भारत विदेशी दौरे पर ना कोई प्रैक्टिस मैच, ना एक भी टेस्ट मैच और ना ही एक भी वनडे मैच जीतने में सफल रही।
विश्वकप के ठीक पहले भारत के इस शर्मनाक प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसको की टीम से उम्मीदें टूट गयी हैं। 1967-68 में भारत 0-4 से हार गया था, उसके बाद इस बार भारत 0-2 से टेस्ट सीरीज हारा है। टीम इंडिया से उम्मीद थी कि त्रिकोणीय सीरीज में भारत बेहतर प्रदर्शन करेगा लेकिन टीम इंडिया ने फिर से प्रशंसको को निराश किया।
2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत ने दो टेस्ट मैचों में हार का सामना किया जबकि दो टेस्ट ड्रा हुए। वहीं कुल चार वन डे मैचों में तीन में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा जबकि एक मैच बारिश के चलते धुल गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
