हार के बाद बोली महिला तैराक, 'पीरियड की वजह से तेज नहीं तैर पाई'
रियो डी जनेरियो। रियो ओलंपिक 2016 में जहां कुछ खिलाड़ी अपने देश के लिए मेडल जीतकर हीरो बन रहे हैं, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मेडल तो नहीं जीत पाए लेकिन लोगों का दिल जरूर जीत लिया।
तैराकी के मुकाबले में अपनी टीम की हार के बाद चीन की तैराक फू युआनहुई ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर लोग शुरुआत में चौंके जरूर, लेकिन उन्होंने फू की हिम्मत की तारीफ की।
'पीरियड की वजह से मैं थकान महसूस कर रही थी'
दरअसल तैराकी मुकाबले में हारने के बाद जब वहां मौजूद एक पत्रकार ने फू से हार पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा, 'मैं आज तेजी से नहीं तैर पाई, क्योंकि मुझे कल ही पीरियड शुरू हुए हैं।'
फू ने कहा, 'पीरियड की वजह से मैं थकान महसूस कर रही थी, लेकिन ये कोई बहाना नहीं है। मैं ऐसे हालात में भी ठीक से तैर लेती हूं लेकिन आज ऐसा नहीं कर पाई।'
सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ
इसके बाद चीन के सोशल मीडिया वीबो पर फू युआनहुई छा गईं। लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए उन्हें अपना हीरो बताया। लोगों ने कहा कि जिस बात को कई लोग खुलकर बोल नहीं पाते, आपने वो कर दिखाया।
हालांकि अपने पीरियड की बात खुले तौर पर स्वीकारने वाली फू पहली महिला एथलीट नहीं हैं। इससे पहले 2015 में ब्रिटन की टेनिस खिलाड़ी हीथर वॉटसन भी ऐसा करके चर्चा में आ चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
