महमुदुल्लाह और नईम ने बांग्लादेश की पारी संवारी (लीड-2)
105 रनों के कुल योग पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही मेजबान टीम ने 42 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए थे। महमुदुल्लाह (33) और नईम इस्लाम (नाबाद 34) ने छठे विकेट के लिए 69 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
महमुदुल्लाह 53 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि नईम ने 60 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके लगाए हैं। खबर लिखे जाने तक अब्दुर रज्जाक एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। उसका पहला विकेट मात्र 8 रन के कुल योग पर गिर गया। इसके बाद उसे किसी बल्लेबाज का सहारा नहीं मिला। रकीबुल हसन (31), सकीबुल हसन (20) और मुशफिकुर रहीम (23) ने थोड़ा संघर्ष किया लेकिन वे अपनी टीम को सम्मानजनक स्थिति में नहीं पहुंच सके।
तमीम इकबाल (1), जुनैद सिद्दीकी (19)और मोहम्मद अशरफुल (5) ने निराश किया। अशरफुल रन आउट हुए। जिंबाब्वे की ओर से स्टुअर्ट मैत्सकैनिएरी ने दो विकेट चटकाए हैं जबकि क्रिस मोफू और ग्रीम क्रेमर ने एक-एक सफलता हासिल की है।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिंबाब्वे की ओर से ब्रेंडन टेलर ने शानदार शतक लगाया। अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले टेलर ने 125 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 118 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा एल्टन चिगुंबुरा ने 38 रनों का योगदान दिया। चिगुंबुरा ने 38 गेंदों पर छह चौके लगाए। इसके अलावा जिंबाब्वे का कोई और बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सका। बांग्लादेश की ओर से अब्दुर रज्जाक, सकीबुल और महमुदुल्लाह ने तीन-तीन विकेट झटके। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-1 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications