एशेज में हार के बाद इंग्लैड टीम के साथ नहीं महिला के साथ कमरे में थे पनेसर
एलिसन का कहना है कि मैं पनेसर से एक डेटिंग फोन एप के जरिये संपर्क में आयी, मैं उनसे मिलकर क्रिकेट के बारे में कुछ बातें करना चाहती थी लेकिन उन्होने मुझे होटल के अपने कमरे में मिलने के लिए बुलाया क्योंकि खिलाडि़यों को बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। महिला का कहना है कि मैं सोंच रही थी कि पनेसर हार से दुखी होंगे लेकिन उनका व्यवहार हैरान कर देने वाला था, वह मेरे साथ वक्त गुजारना चाहते थे।
एलिसन के अनुसार पनेसर ने मुझसे पूछा कि वह आज रात क्या कर रही हैं, उन्होने मेरी तारीफ करते हुए कहा कि मुझे अमेरिकी लड़कियां बहुत पसंद हैं। मैं उनसे पब्लिक प्लेस पर मिलना चाहती थी लेकिन उन्होने मुझे होटल के कमरे में बुलाया।
मोंटी पनेसर इसके पहले भी विवादों में आ चुके हैं, जब उन्होने इंग्लैंड के एक क्लब में बाउंसर पर पेशाब कर दी थी। जिसके बाद उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। विवादों के कारण ही उनका पारिवारिक जीवन अस्थिर रहा है, उनकी पत्नी ने भी उन्हें तलाक दे दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
