डरबन में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगे : स्मिथ
सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को भारत को पारी और 25 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।
जीत से उत्साहित स्मिथ का कहना है कि हमने जिस प्रकार का शानदार खेल सेंचुरियन में दिखाया है उसी को हम अगले मैच में बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।
स्मिथ ने कहा, "हम पहला टेस्ट मैच जीतकर खुश हैं। डरबन में 26 दिसम्बर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट को जीतकर हम श्रृंखला में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे। हमारे लिए इस श्रृंखला की शुरुआत अच्छी रही।"
स्मिथ ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि हमने पांचों दिन मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी जिसकी वजह से हमें यह शानदार जीत मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, December 20, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications