Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फॉर्मूला वन के फाइनल पर ग्‍लैमर का तड़का

ग्रेटर नोएडा। बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित फॉर्मूला वन रेस सेबेस्टियन विटल ने जीत ली है।

फाइनल रेस को देखने के लिए दुनिया भर के लोग आये हैं। आलम यह रहा कि दोपहर बारह बजे से ही दिल्‍ली से नोएडा जाने वाले रास्‍ते पर जाम लग गया। 25 किलोमीटर लंबे जाम में फंसने के कारण तमाम लोग समय से नहीं पहुंच पाये। लेकिन इन सबसे बीच जो देखने वाला था वो ग्‍लैमर का तड़का। रेस को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियां आयीं।

सचिन तेंदुलकर यहां अपनी पत्‍नी अंजलि तेंदुलकर और बेटे व बेटी को भी साथ लाये। शाहरुख खान थोड़ी देर से पहुंचे। वहीं विजय माल्‍या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या सुबह से ही यहां मौजूद थे। इनके अलावा अभिषेक बच्‍चन, गुलशन ग्रोवर, अर्जुन राम पाल, डीनो मोरिया, प्री‍ति जिंटा, मधुर भंडारकर, राहुल बोस, गौरव कपूर, रौशन अब्‍बास, रितिक रौशन, सुजैन और चनकी पांडेय समेत कई सेलेब्रिटी आये।

इनके अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, वीवीएस लक्ष्‍मण, केविन पीटरसन और टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा रेस देखने पहुंचे।

रेस की शानदार शुरुआत हो चुकी है। ट्रैक पर तेज रफ्तार में कारें दौड़ रही हैं। ताज़ा अपडेट यह है कि सेबेस्टियन वेटल इस समय रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे हैं मैकलॉरेन के लेविस हेमिल्‍टन। मार्क वेबर तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं, हालांकि मार्क बीच-बीच में हेमिल्‍टन के आगे आ जाते हैं। उनके पीछे चल रहे मार्क वेबर और फरनांडो एलांसो संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+