Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीनस विलियम्स हारीं, सरीना जीतीं

यूएस ओपन में तीसरी वरीयता प्राप्त वीनस विलियम्स किम क्लाइस्टर्स से हार गईं हैं. किम क्लाइस्टर्स ने चौथे दौर में वीनस विलियम्स को 6-0, 0-6, 6-4 से हराया. किम क्लाइस्टर्स की ये सबसे बड़ी जीत में से एक मानी जा रही है.

दूसरी ओर उनकी बहन और पिछली चैंपियन सरीना विलियम्स ने स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुकोवा को लगातार सेटों में 6-2, 6-0 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है. दूसरी वरीयता प्राप्त सरीना ने लगातार 22वीं वरीयता प्राप्त हंतुकोवा की चुनौती को लगभग एक घंटे में समाप्त कर दिया.

विश्व नंबर तीन खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल ने निकोलस अलमेग्रो को 7-5,6-4,6-4 से हरा दिया. नडाल पूरी तरह से फिट नहीं थे और उन्हें इस दौरान दर्द का सामना करना पड़ा. नडाल पिछले साल घुटने में तकलीफ़ के कारण विंबलडन में भी नहीं खेल पाए थे.

एक अन्य मुक़ाबले में रोजर फ़ेडरर ने एक कड़े मुक़ाबले में लेटन हेविट को 4-6, 6-3, 7-5, 6-4 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया. फ़ेडरर ने हेविट को लगातार 14 बार हराया है. जीत के बाद फ़ेडरर ने कहा,''मैं जानता था कि लेटन हेविट से एक सेट पिछड़ जाने के बाद परिस्थितियाँ कठिन हो गई थीं. एक और ग़लती का मतलब था कि गेम से बाहर हो जाना.''

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+