राजस्थान रॉयल्स टीम अदालत की शरण में
बीसीसीसीआई ने बीते रविवार को 2008 में आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान की टीम का करार समाप्त कर दिया था। बीसीसीआई का आरोप है कि क्लब प्रबंधन ने आईपीएल गवर्निग काउंसिल को जानकारी दिए बगैर अपने हिस्सदारों की प्रणाली में परिवर्तन किया है।
राजस्थान टीम ने हालांकि बीसीसीआई के आरोपों का खंडन किया है। उसका आरोप है कि बीसीसीआई ने बिना किसी आरोप के ही उसका करार समाप्त किया है।
राजस्थान के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, "हम अपना करार खत्म करने का कारण बीसीसीआई से जानना चाहते थे लेकिन हमें कारण नहीं बताया गया। सबसे अहम बात यह है कि हमारा करार बिना किसी नोटिस के समाप्त किया गया है। आखिर हमारी गलती क्या है?"
प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले को लेकर संभवत: बुधवार को सुनवाई हो सकती है। प्रवक्ता ने इस मामले पर इससे अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
बीसीसीआई ने राजस्थान टीम के अलावा एक अन्य फ्रेंचाइजी टीम-किंग्स इलेवन पंजाब का भी करार समाप्त कर दिया है। दोनों टीमों का आईपीएल में 10 साल का करार है लेकिन तीन वर्ष के बाद ही उन्हें इस प्रतिष्ठित ट्वेंटी-20 लीग से बाहर कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications