For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Video: मैच जीतने के बाद कोर्ट पर फैन के साथ जोकोविच का डांस

न्‍यूयॉर्क। साल का आखिरी ग्रैंड स्‍लैम यूएस ओपेन का आगाज हो चुका है। सारे दिग्‍गज एक-एक करके अपना मैच जीतकर आगे बढ़ते जा रहे हैं। सर्बिया के नोवाक जोकोविच और दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी बुधवार को अपना मैच जीतकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मैच जीतते ही जोकोविच ने जो नजारा पेश किया वह उनके फैंस के लिए कभी न भूलने था। जोकोविच ने कोर्ट पर डांस करके अपनी इस जीत का जश्‍न मनाया।

बुधवार को जोकोविचे ने ऑस्ट्रिया के हैदर मॉरेर को सीधे सेटों में 6-4, 6-1, 6-2 से हराया। जीत के बाद जोकोविच आफिशियल ब्राडकास्‍टर के प्रेजेंटर से बात कर ही रहे थे। उसी समय एक फैन टेनिस कोर्ट तक पहुंच गया, जब सुरक्षा

अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो जोकोविच ने उन्हें कोर्ट में आने देने को कहा। जोकोविच के इस फैन ने आते ही जोकोविच के साथ डांस करने की पेशकश कर दी, उसने अपने हाथों में टीशर्ट रखी हुई थी। इसे वह तौलिए की तरह हिला रहा था। जोकोविच ने भी टीशर्ट को तौलिए की तरह एक हाथ से हिलाते हुए डांस के स्टेप दिखाए।

<center><iframe width="100%" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/CBkP3nNO20Y" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

बाद में जोकोविच ने फैन के साथ उस टीशर्ट को पहन भी लिया, टीशर्ट पर आई लव न्यूयार्क लिखा हुआ था। इसके बाद जोकोविच ने उस फैन को गले से भी लगाया।

कोर्ट पर जोकोविच विरोधी खिलाड़ियों के सामने जितने आक्रामक नजर आते हैं, मैच के बाद उनका अंदाज उतनी ही मस्ती भरा होता है। जोकोविच टेनिस कोर्ट पर मारिया शारापोवा, सेरेना विलियम्स, रफायल नडाल और एना इवानोविच की मिमिक्री भी कई बार कर चुके हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+