Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: सलमान खान के 'स्वैग' पर नाचीं सानिया मिर्जा, खुद शेयर किया वीडियो

Sania Mirza dances to 'Swag se Swagat' song in Dubai, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों दुबई में छुट्टियां बिता रही हैं। दरअसल सानिया चोटिल हैं जिसके चलते वे अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले रही हैं। हाल ही में अपनी चोट के बारे में बताते हुए सानिया ने कहा था कि- 'मुझे जो इंजरी हुई है, उसे 'जम्पर्स नी' कहते हैं। इसमें काफी दर्द होता है। मैं फिलहाल चल सकती हूं, लेकिन खेल नहीं सकती हूं।'

हालांकि इन सबसे उबरते हुए सानिया मिर्जा डांस क्लासेस ले रही हैं। जी हां, सानिया इन दिनों दुबई में जुंबा डांस सीख रही हैं। सोनिया ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वो सलमान खान की नई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' पर डांस कर रही हैं।

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on

गौरतलब है कि सानिया दुबई से पहले पाकिस्तान अपनी ससुराल में समय बिताकर आ रही हैं। पाकिस्तान में उन्होंने अपने पति शोएब मलिक व पूरी पाक टीम के साथ डिनर भी किया था। दरअसल ये डिन मोहम्मद हफीज ने पाक टीम के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले दिया था।

Story first published: Sunday, December 31, 2017, 15:34 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+