Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दूसरी हार

इंग्लैंड की ओर से लीडिया ग्रीनवे ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। ग्रीनवे को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की महिला टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर दो गेंद शेष रहते 100 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इंग्लैंड की ओर से जेनी गन 19, डेनियेल याट 18 और कार्लोटे एडवर्ड्स ने 16 रन बनाए। लॉरा मार्श ने पांच जबकि सूजी रोवे ने चार रन की पारी खेली। हीथर नाइट एक रन पर नाबाद लौटीं।

आस्ट्रेलिया की ओर से लिसा स्थालेकर ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके वहीं इलिसे पैरी तथा रेने फारेल ने एक-एक विकेट चटकाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की पूरी टीम निर्धारित 16 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना सकी।

आस्ट्रेलिया की ओर से शैले निश्चिके ने 27, लीह पुल्टन ने 21 और मेग लेनिंग ने 10 रनों की पारी खेली। कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल ने 21 और स्थालेकर 13 रन पर नाबाद लौटीं।

इंग्लैंड की ओर से डेनियल हजेल, होली कोल्विन और गन ने एक-एक विकेट झटके। आस्ट्रेलिया को पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने चार विकेट से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 14, 2011, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+