राष्ट्रमंडल खेलों के एथलीटों के दांतों का रखेगा एमएएमसी
एमएएमएसी के एक हिस्से के रूप में काम कर रहे मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (एमएआईडीएस) अपनी इस नई भूमिका को लेकर अगले वर्ष अक्टूबर में होने वाले इन खेलों के मद्देनजर तालकटोरा तथा नेशनल स्टेडियम में अपना मुख्यालय स्थापित करेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा, "खेल गांव और कुछ चिन्हित अस्पतालों के अलावा खिलाड़ियों तथा अधिकारियों के लिए नेशनल स्टेडियम और तालकटोरा स्टेडियम में एमएआईडीएस द्वारा अस्थाई शिविर स्थापित किए जाएंगे। तालकटोरा स्टेडियम में मुक्केबाजी की स्पर्धाएं होनी हैं जबकि नेशनल स्टेडियम में हॉकी के मैच खेले जाएंगे।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों की चिकित्सा संबंधी अन्य जरूरतों के लिए गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा नोडल हेल्थकेयर सेंटर के अलावा खेल गांव में 24 घंटे खुला रहने वाला पॉलीक्लिनिक भी खोला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications