लिवरपूल ने की सुआरेज से औपचारिक करार की घोषणा (लीड-1)
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक लिवरपूल ने हॉलैंड के क्लब एजाक्स एम्सटर्डम के लिए खेलने वाले सुआरेज के लिए 3.6 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। सुआरेज को क्लब में शामिल करने सम्बंधी करार पर शुक्रवार को हस्ताक्षर हुए। रविवार को उन्हें क्लब के बाकी खिलाड़ियों और अधिकारियों से मिलवाया गया।
लिवरपूल प्रीमियर लीग तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है। प्रबंधक और कोच केनली डालग्लीश ने कहा है कि एजाक्स के लिए 159 मैचों में 111 गोल करने वाले सुआरेज की मदद से उनकी टीम तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।
सुआरेज ने अपने और साथी खिलाड़ी डिएगो फोर्लान के शानदार खेल की बदौलत उरुग्वे को फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। प्रतिबंधित होने के कारण वह सेमीफाइनल में नहीं खेल सके थे। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सुआरेज की प्रतिष्ठा काफी बढ़ गई है।
सुआरेज के साथ करार पर हस्ताक्षर करने से पहले लिवरपूल ने अपने एक अन्य स्ट्राइकर फर्नाडो टॉरेस के स्थानांतरण सम्बंधी प्रीमियर लीग के प्रतिद्वंद्वी क्लब चेल्सी की याचिका खारिज कर दी थी। टॉरेस ने चेल्सी की ओर से खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
ब्रिटेन की मीडिया के मुताबिक चेल्सी ने टॉरेस के स्थानांतरण के बदले लिवरपूल के सामने रिकार्ड 6.3 करोड़ डॉलर के लुभावना का प्रस्ताव रखा था। डालग्लीश का मानना है कि टॉरेस उसकी रणनीति का अहम हिस्सा हैं और यही कारण है कि वह उन्हें कहीं और नहीं भेजना चाहते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications