बांग्लादेश के समाचार पत्र 'द न्यू नेशन' के मुताबिक भारतीय टीम ने सोमवार को ऐतिहासिक बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नेपाल को 1-0 से पराजित किया।
भारत की इस जीत में किसी भारतीय खिलाड़ी का नहीं बल्कि नेपाल के गोलकीपर विकास माल्ला का योगदान रहा। विकास ने 17वें मिनट में आत्मघाती गोल करके भारत को बढ़त दिलाई थी। ग्रुप-ए में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।