बिल्बाओ पर जीत के साथ तालिका में तीसरे क्रम पर पहुंचा वेलेंसिया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मध्यांतर तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं। मध्यांतकर के बाद 58वें मिनट में इकेर मुनियान ने गोल करके बिल्बाओ को आगे कर दिया लेकिन इसके तीन मिनट बाद ही डेविड विला ने एक शानदार गोल कर वेलेंसिया को बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच बढ़त बनाने के लिए जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले जेरेमी मैथ्यू ने बाएं पैर से एक शानदार गोल करके वेलेंसिया को 2-1 से आगे कर दिया। स्पेनिश लीग में वेलेंसिया के लिए मैथ्यू का यह पहला गोल है।
वेलेंसिया ने 13 मैचों से 28 अंक जुटा लिए हैं। उसके चौथे स्थान पर काबिज सेविला से एक अंक अधिक हैं। सेविला को शनिवार को वालाडोलिड से 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
वेलेंसिया ने दूसरे स्थान पर काबिज रियल मेड्रिड से तीन अंक कम जुटाए हैं। बार्सिलोना की टीम तालिका में सबसे ऊपर है। बार्सिलोना ने शनिवार को डेपोरटिवो कोरुना को 3-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications