Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब भूख के मारे सांप ने निगल ली टेनिस बॉल, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। सांप का नाम सुनकर ही सबके रोंगटे खड़े हो जाता है। सांप को देखकर सबकी हालत खराब हो जाती है, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें सांप की खुद की हालत खराब हो गई है। दरअसल भूख के मारे सांप ने गलती से टेनिस बॉल निगल ली, जो उसके गले में जाकर अटक गई।

घटना ऑस्ट्रेलिया के टाउंसविले का है, जहां एक शख्स ने अपने घर के बगीचे में सांप को अजीब स्थिति में देखा। सांप अजीब हालत में जमीन पर रेंग रहा था। सांप देखते ही पहले तो वह डर गया, लेकिन उसने देखा कि सांप का पेट बल्ब के आकार में फूला हुआ है और उसे चलने में काफी परेशानी हो रही है। सांप की इस हालत को देखकर शख्स ने फौरन वन्य जीवों के लिए काम करने वाले संगठन को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही वाइल्ड लाइफ पर काम करने वाली संस्था वहां पहुंच गई और सांप को लेकर अपने साथ आ गई।

सांप विशेषज्ञों ने प्रयोगशाला में उसका एक्स-रे किया तो पाया कि बल्ब जैसी दिखने वाली चीज दरअसल एक टेनिस बॉल है। उन्होंने 20 मिनट की कोशिश के बाद टेनिस बॉल सांप के पेट से निकाल दी और उसे टीम को सौंप दिया। टीम ने सांप के स्वस्थ हो जाने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपलोड किया गया, जिसे अब तक करीब 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं 7500 से अधिक लोग इसे शेयर कर चुके हैं। देखिए वीडियो....

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:44 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+