बढ़ते आतंकवाद के कारण पाक में जूनियर टेनिस मीट रद्द
कराची, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान टेनिस महासंघ के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि राजधानी इस्लामाबाद में आतंकवाद के बढ़ते खतरे के कारण यहां आयोजित होने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट रद्द किए जा रहे हैं।
पाकिस्तानी टेनिस के सचिव राशिद खान ने कहा, "पिछले दिनों इस्लामाबाद के एक विश्वविद्यालय में हुए आतंकवादी हमले बाद 25 अक्टूबर से शुरू हो रहे टेनिस टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया गया है। हमने महसूस किया है कि हालात सचमुच खराब हैं और ऐसे में किसी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कराया जा सकता।"
अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने इन दो टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को दी थी। पाकिस्तान टेनिस महासंघ के अध्यक्ष दिलावर अब्बास ने विशेष अनुरोध करते हुए इस साल जुलाई में मेड्रिड में आयोजित बैठक के दौरान इन टूर्नामेंट की मेजबानी का हक मांगा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications