कहीं कोच बनने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं यूनुस
कराची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले कुछ समय से क्रिकेट मैदान से दूर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान यूनुस खान सोमवार को मैदान लौटे लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक उभरते हुए कोच के तौर पर।
यूनुस ने लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकादमी में जाकर राष्ट्रीय स्तर-1 के कोचिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने यहां के उभरते हुए क्रिकेट प्रशिक्षकों के लिए किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक यूनुस को कोचिंग सत्र ज्यादा भा रहे हैं। इसके लिए पीसीबी ने उन्हें हरी झंडी भी दे दी है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूनुस पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
प्रवक्ता ने हालांकि इससे अधिक और कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में यूनुस ने भी कोई बातचीत करना उचित नहीं समझा।
अबू धाबी में न्यूजीलैंड के साथ आयोजित तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार के बाद से यूनुस राष्ट्रीय टीम से दूर हैं। वह तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए।
इसके अलावा उन्होंने आस्ट्रेलिया के साथ अगले महीने खेली जाने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला से भी खुद को दूर रखा है। यूनुस की अनुपस्थिति में पीसीबी ने मोहम्मद यूसुफ को पाकिस्तानी टीम की कमान सौंपी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications