जब मासूम को मां से मिलाने के लिए नाडाल ने मैच रोक दिया
नई दिल्ली। खेल के मैदान पर आपने हमेशा से ही जीत की प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों को एक दूसरे से भिड़ते हुए देखा होगा, लेकिन ये खिलाड़ी खेल के मैदान पर कभी-कभी ऐसा कर जाते हैं जिसकी उनके प्रशंसकों को भी उम्मीद नहीं होती है।
टेनिस की दुनिया में सुपरस्टार कहे जाने वाले राफेल नाडाल ने भी बीच मैच में कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दरअसल जिस वक्त नाडाल का मैच चल रहा था वस वक्त स्टैंड में एक महिला की मासूम बेटी खो गई थी, लेकिन भारी भीड़ के चलते महिला अपनी बेटी को ढूंढ नहीं पा रही थी।
लेकिन महिला की मदद के लिए नाडाल ने अपना मैच बीच में ही रोक दिया जिसके बाद महिला ने अपनी बेटी को भीड़ में आसानी से ढूंढ़ लिया। मैदान में हो रहा यह पूरा वाकया वहां लगे कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
खबरों के अनुसार यह एग्जिबिशन मैच था जिसमें नाडाल सिमन सोल्बस के खिलाफ खेल रहे थे जोकि एक युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन जब यह मैच चल रहा था तभी उन्होंने देखा कि एक महिला स्टैंड में अपनी बेटी को ढूंढ रही है और वह काफी परेशान है। यह देख नाडाल ने खेल को जारी रखने की बजाए बच्ची के मिलने का इंतजार किया और मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया।
Rafael Nadal Stopped a Match as Mother Looks for LostGirl https://t.co/WEJmhcdpro pic.twitter.com/VtpfGvqq5L
— On Breaking (@NewsOnbreaking) September 29, 2016
इस दौरान तमाम दर्शकों ने महिला की मदद की और सभी लोग लड़की का नाम क्लारा तेज से पुकारने लगे। जैसे ही लोगों ने बच्ची का नाम पुकारना शुरु किया महज कुछ सेकंड में बच्ची अपनी मां के पास पहुंच गई। जिसके बाद लोगों ने तालियों से मासूम का अभिनंदन किया और मैच फिर से शुरु हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
