Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने पहले दिन बनाए 2 विकेट पर 417 रन (लीड-7)

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (167) और वीरेंद्र सहवाग (131) ने शतकीय योगदान दिया जबकि पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 177 रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ 85 रन बनाकर नाबाद लौटे। द्रविड़ के साथ सचिन तेंदुलकर भी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

द्रविड़ ने 153 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं जबकि 53 गेंदों पर 20 रन बनाने वाले तेंदुलकर के बल्ले से एक भी चौका नहीं निकला। द्रविड़ ने 98 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

इससे पहले, अपनी 215 गेंदों की पारी में 15 चौके लगाने वाले गंभीर ने आठवां शतक जड़ा। यही नहीं, उन्होंने टेस्ट मैचों में लगातार चौथा शतक लगाने का शानदार कारनामा किया। इससे पहले भारत के लिए यह कारनामा द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने किया है।

गंभीर ने 26 मार्च, 2009 से लेकर अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं और उन सभी में उन्होंने शतकीय पारियां खेली हैं। 26 मार्च को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ गंभीर ने दूसरी पारी में 137 रन बनाए थे। इसके बाद तीन अप्रैल, 2009 को वेलिंग्टन में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दूसरी पारी में ही 167 रन बनाए थे।

लंबे अंतराल के बाद गंभीर ने 16 नवंबर, 2009 को अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर शतक लगाया। गंभीर ने दूसरी पारी में 114 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की मदद से भारत टेस्ट बचाने में सफल रहा था। कानपुर में गंभीर ने 132 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से शतक पूरा किया।

गंभीर के शतक से पहले सहवाग ने भी अपना 16वां शतक जड़ा। पारी की शुरुआत से ही बेहद संभलकर खेल रहे सहवाग ने अपने अंदाज में खेलते हुए 97 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। वह 122 गेंदों पर 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 131 रन बनाकर मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान के हाथों लपके गए।

सहवाग को तीन रन के व्यक्तिगत योग पर जीवनदार भी मिला था। चनाका वेलेगेदारा की गेंद पर विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने ने उनका कैच छोड़ दिया था। तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला गया था। रनों के अंबार के कारण मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+