For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

तो फेडरर भी जुड़ गए पीएम मोदी के स्‍वच्‍छता अभियान से!

न्‍यूयॉर्क। रोजर फेडरर जितने महान टेनिस खिलाड़ी, उतने ही सादे इंसान। अभी पिछले दिनों आपने देखा कि कैसे फेडरर ने एक पांच साल के बच्‍चे के जान बचाई थी। अब फेडरर की सादगी के साथ एक और किस्‍सा जुड़ गया है। क्‍या कभी आपने कभी सुना है टेनिस का कोई दिग्‍गज खिलाड़ी कोर्ट की सफाई भी करता है। अगर वह खिलाड़ी रोजर फेडरर हो तो यह मुमकिन है।

इस खबर को पढ़ने के बाद आपके मन में भी यह ख्‍याल आ सकता है कि मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर के फेवरिट रोजर फेडरर क्‍यों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छता अभियान के लिए बेहतर ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं।

क्‍या आप कभी इस बात की कल्‍पना कर सकते हैं कि फेडरर अपने मैच से पहले उस कोर्ट की गंदगी को साफ करेंगे जो उनके साथी खिलाड़ी फैला कर गए थे। यह वाकया फेडरर के यूएस ओपेन के दूसरे मैच के समय नजर आया जब वह ब‍ेल्जियम के स्‍टीव डारसिस से भिड़ने को तैयार थे। जब फेडरर अपने इस मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए आए तो कोर्ट पर टावल और पानी की बॉटल्‍स पड़ी हुई थीं।

बाकी लोग जहां इस गंदगी को नजरअंदा कर गए तो वहीं फेडरर और उनके स्‍टाफ ने इस गंदगी को साफ किया। फेडरर और उनके स्‍टाफ ने इस गंदगी को उठाकर कोर्ट में मौजूद डस्‍टबिन में डाला।

वाकया सुनने के बाद आप मानते हैं न कि एक खिलाड़ी अपने खेल के साथ ही अपने बर्ताव से भी महान बनता है। फेडरर की हर हार के बाद उनके फैंस के साथ ही उनके विरोधियों को भी शायद उनकी इस सादगी की वजह से दुख होता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+