वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एफआईए के विपणन प्रमुख बर्नी एस्सेलेस्टोन ने इस बात की जानकारी दी। एस्सेलेस्टोन ने कहा कि राज सिंहासन के वारिस राजकुमार शेख सलमान बिन हामिद अल खलीफा ने बहरीन ग्रां पी के लिए जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई, जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया।
जनआंदोलन के माध्यम से सत्ताधारी निरंकुश शासन को उखाड़ फेंकने वाले मिस्र की तर्ज पर बहरीन में भी जनआंदोलन चरम पर है। इसे लेकर एफ-1 ने यहां होने वाली ग्रां पी रेस को असुरक्षित करार दिया है।
बहरीन ग्रां पी रद्द होने के बाद आयोजकों को आशा जताई है कि इसके लिए फिर से कोई तारीख तय की जाएगी। अब टीमें एक बार फिर स्पेन के बार्सिलोना के कैटालुन्या सर्किट पर लौट आई हैं। यहां 8-11 मार्च तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा।
एफ-1 सत्र के अंतर्गत मार्च से नवम्बर के बीच कुल 20 रेस होनी हैं। इसमें 12 टीमों के 24 चालक हिस्सा लेंगे। भारत के एकमात्र एफ-1 चालक नारायण कार्तिकेयन इस बार हिस्पानिया टीम के लिए ट्रैक पर उतरेंगे। इस वर्ष भारत में भी अक्टूबर में इंडियन ग्रां पी रेस आयोजित होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।