पहला ट्वेंटी-20 : न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 143 रनों पर सीमित किया और फिर 17.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पांच विकेट लेने वाले साउदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पाकिस्तान की ओर से शोएब अख्तर ने 38 रन देकर तीन विकेट झटके लेकिन वह अपनी टीम के लिए जीत का आधार नहीं तय कर सके। गुपटिल ने 29 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए जबकि टेलर ने अपनी कप्तानी पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के जड़े।
पाकिस्तान की ओर से उमर गुल और वहाब रियाज ने 30-30 रनों की उम्दा पारी खेली। गुल ने 31 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि रियाज ने 21 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए।
इसके अलावा 24 रनों का योगदान देने वाले मोहम्मद हफीज ने 21 गेंदों पर चार चौके लगाए। कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी 12 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रनों की तेज पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से काइल मिल्स ने भी तीन विकेट अपनी झोली में डाले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications