वीनस-सरीना ने जीता डबल्स ख़िताब
सरीना और वीनस विलियम्स ने विंबलडन में महिलाओं का डबल्स ख़िताब फिर अपने नाम कर लिया है.
फ़ाइनल में दोनों ने सामंथा स्टोज़र और रनेए स्ट्ब्बज़ को 7-6 (7/4) 6-4 से हराया. ये मैच महिला सिंगल्स फ़ाइनल मुकाबले के बाद हुआ जिसमें सरीना ने अपनी बहन वीनस को हराया था. लेकिन डबल्स मुकाबले में वीनस बेहतर फ़ॉर्म में दिखीं. प्रतिद्वंदी टीम सरीना की सर्विस तीसरे गेम में तोड़ने में कामयाब रही जिससे ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को शुरुआती बढ़त मिल गई. लेकिन बाद में सरीना के खेल में सुधार देखा गया. जल्द ही विलियम्स बहनों ने खेल में वापसी की और 6-5 पर उनके पास सेट प्वाइंट था लेकिन मामला टाई ब्रेक में गया. वीनस-सरीना ये सेट आख़िरकर जीत गईं.
दूसरे सेट में स्ट्ब्बज़ अपनी सर्विस नहीं बचा पाईं. दूसरे सेट में जीत हासिल कर विलियम्स बहनों ने ख़िताब अपने नाम कर लिया. ये दोनों बहनों का चौथा और लगातार दूसरा विंबलडन डबल्स ख़िताब था. दोनों ने डबल्स मुकाबलों में कुल नौ ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीते हैं. सरीना-वीनस ने तीन बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन और एक-एक बार अमरीकी और फ़्रेंच ओपन भी जीता है. इससे पहले शनिवार को हुए फ़ाइनल में सरीना ने अपनी बहन वीनस को सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से हराकर विंबलडन का महिलाओं का एकल ख़िताब जीत लिया. सरीना का ये तीसरा विंबलडन और 11वाँ ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. वे इससे पहले 2002 और 2003 में भी विंबलडन चैंपियन रह चुकी हैं. सरीना ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन ख़िताब भी जीत चकी हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications