Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लक्ष्मण, स्टेन और तेंदुलकर को क्रिकइंफो अवार्ड

बेंगलुरू में सोमवार को आयोजित समारोह के दौरान लक्ष्मण और स्टेन के अलावा भारत के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पाकिस्तानी गेंदबाज उमर गुल, आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल हसी और न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी को भी अलग-अलग वर्गो में सम्मानित किया गया।

लक्ष्मण को 'टेस्ट बैटिंग अवार्ड' से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान डरबन टेस्ट के दौरान मुश्किल क्षण में 96 रनों की बेशकीमती पारी खेलने के लिए दिया गया। स्टेन को नागपुर टेस्ट मैच के दौरान सपाट विकेट पर 51 रन देकर सात विकेट लेने के लिए 'टेस्ट बॉलिंग अवार्ड' दिया गया।

तेंदुलकर को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी खेलने के लिए 'वनडे बैटिंग अवार्ड' से नवाजा गया। तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट के 40 वर्ष के इतिहास में पहली बार दोहरा शतक लगाया। तेंदुलकर ने दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया है। तेंदुलकर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई अपनी 175 रनों की पारी के लिए बीते वर्ष यह पुरस्कार जीता था।

पाकिस्तानी पेसर उमर गुल को लगातार दूसरी बार 'वनडे बॉलिंग अवार्ड' से नवाजा गया। गुल को बीते वर्ष इंग्लैंड के साथ ओवल में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान 42 रन देकर छह विकेट चटकाने के लिए सम्मानित किया गया।

ट्वेंटी-20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार साउदी ने जीता। साउदी ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट लिए थे। वह हैट्रिक लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज हैं।

निर्णायकों ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हसी की 60 रनों की पारी को ट्वेंटी-20 क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी का दर्जा दिया। इस पारी ने हसी को 'ट्वेंटी-20 बैटिंग अवार्ड' भी दिलाया। हसी ने अंतिम चार गेंदों पर 22 रन जुटाते हुए आस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया था।

इन पुरस्कारों को निर्णायकों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान केपलर वेसेल्स, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा, आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल, टोनी ग्रेग, ज्योफ्रे बॉयकॉट, संजय मांजेकर और मार्टिन क्रो के अलावा क्रिक इंफो के वरिष्ठ सम्पादक शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:57 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+