चेन्नई ओपन : मौजूदा चैम्पियन सेलिक की छुट्टी (लीड-1)
सेलिक ने बीते वर्ष भारत के सोमदेव बर्मन को हारकर खिताब जीता था। इसके अलावा सर्बिया के जानको टिपसार्विक दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। टिपसार्विक ने अर्जेटीना के एडवडरे श्वांक को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।
सर्बिया की डेविस कप टीम के सदस्य टिपसार्विक ने पहले सेट के शुरुआती गेम में ही तीन ब्रेक अंक हासिल किए और अपने शानदार खेल की बदौलत 79 मिनट के भीतर श्वांक की चुनौती समाप्त की।
इटली के खिलाड़ी साइमन बोलेली को भी पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है। बोलेली को जर्मनी को बोजर्न फाहू ने सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में क्रोएशिया के इवान डोगिग ने ब्राजील के खिलाड़ी मार्कोस डेनियल को इसी अंतर से पराजित किया।
इससे पहले, भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और महेश भूपति की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी पुरुषों के युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच गई है।
पेस और भूपति ने लम्बे समय के साथ किसी पेशेवर आयोजन में साथ-साथ खेलते हुए पहले दौर के मुकाबले में मंगलवार को कनाडा के फ्रैंक डानसेविक और स्विट्जरलैंड के स्टेनीसलास वॉवरिंका को 3-6, 7-6 (8), 10-4 से पराजित किया।
पेस और भूपति नौ वर्ष के बाद पेशेवर आयोजन में साथ-साथ खेल रहे हैं। दोनों ने यहां 2002 में खिताबी जीत हासिल की थी। इस जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और एक घंटे 34 मिनट में मैच अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications