समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार 100 वर्षीय आइडा डोस सैंटोस ने शनिवार को 9,750 फुट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाकर सबको चौंका दिया। उस वक्त सलाहकार प्रेडो पॉलो भी उनके साथ थे। नौ सेंकेंड तक हवा में तैरने के बाद आइडा पॉलो के साथ सुरक्षित जमीन पर उतरीं।
अमापा राज्य की राजधानी मैकापा में रहने वाली आइडा इस सफर से आफी रोमांचित दिखीं। उन्होंने कहा, "यह बहुत शानदार रहा और मैं इसे फिर से करना चाहती हूं।"
बीते 20 नवंबर को उन्होंने जीवन में 100 वर्ष पूरे कर लिए। उन्होंने कहा, "मैं स्काईडाइविंग के दौरान खुद को 50 वर्ष की महसूस कर रही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।