थरंगा और संगकारा की तेज़ पारी जारी
भारत और श्रीलंका के बीच कटक में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका थरंगा और संगाकारा की बदौलत तेज़ी से रन बटोर रहा है.
श्रीलंका ने 15वें ओवर की समाप्ति पर एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं.
थरंगा अर्धशतक के क़रीब हैं.
इससे पहले सातवें ओवर में तिलकरत्ने दिलशान 41 रनों का योगदान देकर आउट हो चुके हैं. उन्हें नेहरा ने आउट किया.
फ़िलहाल कुमार संगकारा सलामी बल्लेबाज़ थरंगा का बख़ूबी साथ दे रहे हैं.
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
बराबरी पर सीरिज़
पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं.
भारत की ओर से आज कप्तानी का दारोमदार वीरेंदर सहवाग पर है क्योंकि धोनी पर पिछले मैच में धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा हुआ है.
भारतीय टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है जबकि श्रीलंका की टीम में मैथ्यू नहीं होंगे. धोनी के टीम में नहीं होने के कारण दिनेश कार्तिक टीम में आए हैं जो कीपिंग करेंगे.
अभी तक दोनों ही टीमों ने वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और माना जा रहा है कि सीरिज़ दोनों में से कोई भी टीम जीत सकती है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
