Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Wimbledon 2018: नोवाक जोकोविच चौथी बार बने विंबलडन चैंपियन, जीता 13वां ग्रैंड स्लैम टाइटल

लंदन। सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने 2 साल बाद अपने 13वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा जमा लिया है। रविवार को 31 वर्षीय जोकोविच ने विंबलडन फाइनल में साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड नंबर-8 केविन एंडरसन की चुनौती ध्वस्त की। 12वीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने 2 घंटे 18 मिनट में 32 साल के एंडरसन को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 (7-3) से शिकस्त दी। इसके साथ ही जोकोविच ने 13वें ग्रैंड पर कब्जा जमाया, जबकि यह उनका चौथा विंबलडन खिताब है। उन्होंने आखिरी बार 2016 में फ्रेंच ओपन जीता था।

जोकोविच ने पहला सेट 29 मिनट में ही अपने नाम किया और दूसरा सेट भी आसानी से जीत लिया। जोकिविच को इस टूर्नामेंट में 12वीं वरीयता दी गई थी, जबकि एंडरसन आठवीं वरीयता के साथ टूर्नामेंट में उतरे थे। शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद एंडरसन ने तीसरे सेट में जोकोविच को कड़ी टक्कर दी। टाईब्रेकर तक खिंचे इस सेट में आखिरकार बाजी जोकोविच के हाथ लगी और उन्होंने सेट जीतकर मैच भी अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के दूसरे सबसे लंबे सेमीफाइनल मुकाबले में राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 7-6, 3-6, 10-8 से हराकर पांचवीं बार फाइनल में प्रवेश किया था। जोकोविच और नडाल का मुकाबला 5 घंटे और 15 मिनट तक चला था। इससे पहले एंडरसन और जॉन इस्नर के बीच पहला सेमीफाइनल 6 घंटे और 36 मिनट तक चला था। वह टूर्नामेंट का सबसे लंबा चलने वाला सेमीफाइनल और ग्रैंड स्लैम में दूसरा सबसे लंबा एकल मैच था।

फिलहाल सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने की लिस्ट में जोकोविच अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। रोजर फेडरर, राफेल नडाल और पीट सैम्प्रास के बाद अब उनका नाम आ गया है।

Story first published: Sunday, July 15, 2018, 21:24 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+