For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Wimbledon 2018: सबसे बड़े उलटफेर का शिकार हुए फेडरर, 9वीं बार खिताब जीतने का सपना टूटा

लंदन। बेहद रोमांचक मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-8 दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने वर्ल्ड नंबर-2 स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विबंलडन में खेले जा रहे मेन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 2 रोजर फेडरर को हार का सामना करना पड़ा है। एंडरसन ने बुधवार को मौजूदा विजेता फेडरर को पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में 2-6, 6-7 (7-5), 7-5, 6-4, 13-11 से मात दी। इस हार के साथ ही फेडरर का 9वीं बार यह खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

आठ विंबलडन खिताब, 20 ग्रैंड स्लैम खिताब और ना जाने दुनिया भर में कितने अन्य खिताब अपने नाम कर चुके दुनिया के शीर्ष टेनिस स्टार रोजर फेडरर मैच में शुरुआती दो सेट जीत चुके थे। जिसमें से दूसरा सेट उन्होंने टाइ ब्रेकर में 7-5 से अपने नाम किया और वो सेट 7-6 से जीता। लेकिन इसके बाद केविन एंडरसन ने जबरदस्त वापसी की और तीसरा सेट 7-5 से जीता और चौथे सेट में फेडरर को आसानी से 6-4 से मात दी।

जिसके बाद पांचवें व अंतिम सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला हालांकि अंत में केविन एंडरसन ने महान फेडरर को इस निर्णायक टक्कर में 13-11 से मात देकर मैच अपने नाम किया। इस हार के साथ फेडरर का विंबलडन में लगातार 34 सेट तक अजेय रहने के सिलसिले टूट गया। वहीं सेमीफाइनल में एंडरसन का सामना कनाडा के मिलोस राओनिक और अमेरिका के जॉन इश्नेर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Story first published: Wednesday, July 11, 2018, 23:15 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+