For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रॉबर्टो बॉतिस्टा को हराकर छठीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

नई दिल्ली: विंबलडन 2019 में डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने रॉबर्टो बॉतिस्टा को सेमीफाइनल मुकाबले में मात देकर छठीं बार विंबलडन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में उनका मुकाबला रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। नडाल और फेडरर इस मैच में 2008 के बाद पहली बार विंबलडन में आमने-सामने हैं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने चार बार विंबलडन का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी स्पेशिन खिलाड़ी रॉबर्टो बॉतिस्टा को 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से मात दे दी। इसी के साथ जोकोविच ने 25वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा- यह मेरे लिए यादगार टूर्नामेंट रहा है और एक फाइनल में खेलना सपना सच होने सरीखा है। जोकोविच ने कहा कि मैच के कुछ गेम काफी करीबी रहे। खासकर तीसरे सेट में चार से पांच गेम किसी भी तरफ जा सकते थे। जोकोविच ने धन्यवाद अदा किया कि ये गेम उनकी तरफ चले गए।

32 साल के जोकोविच अब रविवार के दिन अपना 16वां खिताब जीतने के लिए मुकाबला करेंगे। मजेदार बात यह है कि जोकोविच अपने करियर के ओवरऑल रिकॉर्ड में नडाल और फेडरर दोनों पर भारी हैं। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबला चल रहा है। जोकोविच ने इस मुकाबले को देखने कि इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा- मैं नडाल और फेडरर का मैच देखूंगा। मैं इस तरह के मैच का बड़ा फैन हूं। यह सर्वकालिक महान प्रतिद्वंदता का मुकाबला है

Story first published: Friday, July 12, 2019, 21:54 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+