For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विंबलडन 2021: टेनिस कोर्ट में काम करते थे सित्सिपास को मात देने वाले फ्रांसेस टियाफो के पिता

नई दिल्लीः तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सित्सिपास सोमवार को शुरुआती दौर में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो से 6-4, 6-4, 6-3 से हारने के बाद विंबलडन 2021 से बाहर हो गए।

सित्सिपास 13 जून को नोवाक जोकोविच द्वारा फ्रेंच ओपन की फाइनल हार के बाद से अपना पहला मैच खेल रहे थे। वे पिछली बार 2019 में भी इस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में बाहर हो गए।

दुनिया में 57वीं रैंकिंग पर रहने वाले टियाफो ने शुरुआती गेम में सर्विस तोड़ दी, और इसने टोन सेट कर दिया क्योंकि सित्सिपास 6,000 प्रशंसकों के सामने एक आत्मविश्वास और आक्रामक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।

सित्सिपास के दो ब्रेकप्वाइंट बचाने के बाद दूसरे सेट में टियाफो 5-4 से आगे हो गए, और जब ग्रीक के पास वापसी करने के लिए तीन मौके थे, तो उन्होंने अपना गेम पकड़ लिया। अमेरिकी ने तीसरे सेट की शुरुआत में फिर से सर्विस तोड़ी और सित्सिपास की सर्विस पर तीन मैच प्वाइंट हासिल किए और केवल दो घंटे में ही सब कुछ समेट लिया।

टियापो का जीवन कठिन रहा है। वे सिएरा लियोन के एक अप्रवासी हैं और उनके पिता टेनिस कोर्ट में काम करते थे। वे दीवार से टेनिस की गेंद को हिट करते थे और प्रैक्टिस करते थे। उनकी मां नर्स थीं। टियापो ने जीत के बाद बताया कि उनके माता-पिता ने उनको यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है जो इस बड़ी जीत के बाद और भी फलदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने आर्थिक जीवन को ठीक करने के लिए बहुत मेहनत की और काफी कुछ सहन किया।

Story first published: Wednesday, June 30, 2021, 10:00 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+