बिग-बैश ट्वेंटी-20 लीग में क्वींसलैंड के लिए खेलेंगे विटोरी
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक क्वींसलैंड टीम प्रबंधन ने संक्षिप्त समय के लिए विटोरी के साथ करार किया है। बिग-बैश लीग अगले सप्ताह शुरू हो रही है। विटोरी 13 जनवरी को न्यू साउथ वेल्स के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे।
विटोरी के साथ करार की औपचारिकता पूरी होने की जानकारी देते हुए क्वींसलैंड टीम के कोच ट्रेवर बार्सबाई ने कहा, "हम जानते हैं कि विटोरी एक शांत और विश्वस्तरीय पेशेवर खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी भी काफी अच्छी है। एक सफल कप्तान होने के नाते वह हमारे लिए हर लिहाज से उपयोगी साबित होंगे।"
विटोरी ने हाल ही में कहा था कि वह अपने चोटिल कंधे का ऑपरेशन नहीं कराएंगे क्योंकि उन्हें डर है कि इसके कारण उन्हें लंबे समय के लिए क्रिकेट के दूर रहना पड़ सकता है। बहरहाल, क्वींसलैंड टीम में विटोरी को एंड्रयू सायमंड्स, जेम्स होप्स और ली कार्सेलडाइन जैसे दिग्गज ट्वेंटी-20 खिलाड़ियों का साथ मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications