Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 316 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के करियर के सातवें शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 315 रन बनाए। थरंगा 128 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 60 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा माहेला जयवर्धने ने 30 और थिसारा परेरा ने 31 रनों की तेज पारी खेली। थिलिना कन्डम्बी 23 और थिलन समरवीरा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से जहीर खान और आशीष नेहरा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

पांच मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। भारत 15 दिसंबर को राजकोट में खेला गया पहला मुकाबला तीन रनों से जीता था जबकि मेहमान टीम ने नागपुर में खेला गया दूसरा मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था। कटक में खेला गया तीसरा मुकाबला भारत ने जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+