Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थरंगा ने लगाया अपना 7वां एकदिवसीय शतक (लीड-4)

थरंगा ने 102 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने कुल 14 चौके और एक छक्का लगाया। थरंगा अपने कप्तान कुमार संगकारा के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 112 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 34 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 185 रन बना लिए थे। थरंगा 101 और संगकारा 67 गेंदों पर चार चौके की मदद से 53 रन बनाकर खेल रहे थे।

श्रीलंका का पहला विकेट शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के रूप में गिरा। पांच मैचों की इस श्रृंखला में अब तक दो शतक लगा चुके दिलशान नौ रन बनाकर आशीष नेहरा की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। उस समय मेहमान टीम का कुल योग 31 रन था।

दिलशान की विदाई के बाद उपुल थरंगा और सनथ जयसूर्या ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े लेकिन 72 के कुल योग पर जहीर खान ने जयसूर्या (15) को चलता कर दिया। जयसूर्या ने 15 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। उनका कैच सचिन तेंदुलकर ने लपका।

श्रृंखला में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। भारत 15 दिसंबर को राजकोट में खेला गया पहला मुकाबला तीन रनों से जीता था जबकि मेहमान टीम ने नागपुर में खेला गया दूसरा मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था। कटक में खेला गया तीसरा मुकाबला भारत ने जीता था।

कटक की तरह इस मैच में भी भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बगैर ही मैदान में उतरी है। धौनी पर नागपुर एकदिवसीय मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा था। इस मैच के साथ कप्तान पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा। धौनी की अनुपस्थिति में वीरेंद्र सहवाग टीम की कमान संभाल रहे हैं।

भारतीय टीम को इस मैच के लिए स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की सेवाएं नहीं मिलेंगी। युवराज अंगुली में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। वह राजकोट और नागपुर में नहीं खेल सके थे। कटक में वह टीम में शामिल थे लेकिन इसके बाद उनकी चोट और गंभीर हो गई।

भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच खेले हैं। इनमें से आठ में उसकी जीत हुई है जबकि तीन में उसे हार मिली है। चार मैच टाई रहे हैं। एक मैच बारिश में धुल गया था। दूसरी ओर, मेहमान टीम ने इस मैदान पर अब तक खेले गए छह मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। दो में उसे हार मिली है जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+