Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हम जोरदार वापसी करेंगे : संगकारा

तीसरे टेस्ट मैच के लिए मुंबई पहुंचने के बाद संगकारा ने कहा, "यह श्रृंखला अभी समाप्त नहीं हुई है। हम जोरदार वापसी करेंगे। हम ऐसा कर सकते हैं और मुझे अपने साथियों पर भरोसा है। मुंबई में रोमांचक भिड़ंत होगी।"

संगकारा ने दूसरे टेस्ट मैच में अपने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन का बचाव किया लेकिन उन्होंने शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग का कैच छोड़े जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

बकौल संगकारा, "हमारे गेंदबाजों ने अनुशासित खेल दिखाया लेकिन हमें विकेट से मदद नहीं मिली। अगर हम सहवाग का कैच पकड़ लेते तब मैच का पासा पटल सकता था। मुझे उस कैच के छूटने का बहुत अफसोस है।"

उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षकों ने मैच के पहले दिन तीन रन के व्यक्तिगत योग पर सहवाग का कैच छोड़ दिया था। सहवाग ने इस जीवनदान का फायदा उठाकर शानदार शतक ठोका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+