Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पी.टी. उषा की एथलेटिक्स अकादमी को मिले 5 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने रविवार को पी.टी. उषा की एथलेटिक्स अकादमी को पांच करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की। इस राशि से केरल के कोझिकोड में स्थित अकादमी में सिंथेटिक टर्फ बिछाई जाएगी।माकन ने यह घोषणा उषा की मौजूदगी में उनकी अकादमी के दौरे के दौरान की।

खेल मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "माकन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि राज्य और समूचे देश में खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षण के दौरान कोई ढांचागत व्यवधान न आए। केंद्र सरकार उन्हें हर तरह से सहयोग देगी।"

उषा ने कहा कि सिंथेटिक टर्फ बिछ जाने से काफी मदद मिलेगी, क्योंकि मानसून के दौरान प्रशिक्षण प्रभावित हो जाता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:57 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+