Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर के लिए बेहतर मैदान रहा चेपक

चेपक के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने पांच शतक लगाए हैं और 87.60 की औसत से 876 रन बनाए हैं। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ 165 रन शामिल है।

तेंदुलकर को हालांकि चेपक से निराशा भी है। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने अपनी नाखुशी जाहिर की थी। वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 271 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस मैच में तेंदुलकर ने 136 रन बनाए थे।

तेंदुलकर को एक बार लगा कि भारतीय टीम जीत के करीब है। लेकिन सकलैन मुश्ताक ने टीम के कुल योग 254 पर तेंदुलकर को आउट कर दिया। इसके बाद मैच जीतने के लिए 17 रनों की दरकार थी लेकिन आखिरी तीन विकेट महज चार रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई और भारत 12 रन से मैच हार गया।

संभवत: यह पहली बार था जब टीम के सदस्यों ने तेंदुलकर को ड्रेसिंग रूम में रोते हुए देखा। उन्हें इस बात का बेहद अफसोस था कि वे भारत को जीत नहीं दिला सके।

देश के बाहर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड तेंदुलकर के लिए पसंदीदा मैदान रहा है। वर्ष 2003-04 में आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए टेस्ट श्रृंखला के आखिरी और चौथे मैच की पहली पारी में तेंदुलकर ने इसी मैदान पर टेस्ट क्रिकेट का अपना सर्वाधिक स्कोर नाबाद 241 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 60 रन बनाए थे। इस तरह आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में बिना आउट हुए 300 रन पूरे करने वाले वह एकमात्र क्रिकेटर बन गए।

कुछ रोचक तथ्य :

* एक मैदान पर सबसे अधिक शतक : चेपक-5

* विदेश में एक मैदान पर सबसे अधिक शतक : सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो- 3

* एक मैदान पर सबसे अधिक रन : चेपक-876

* एक मैदान पर सबसे अच्छा औसत : 266.00 (दो मैचों में 266 रन), बंगबधु नेशनल स्टेडियम ढाका

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+