Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'क्रिकेट से प्यार की मिसाल है तेंदुलकर का 20 वर्षो का करियर'

शुक्रवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कास्प्रोविच ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तेंदुलकर 20 वर्षो से क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे लेकिन उनका बल्ला नहीं थमा। यह तभी संभव हो सकता है, जब एक खिलाड़ी के दिलो-दिमाग में सिर्फ क्रिकेट बसता हो।

लगभग 10 वर्षो तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रहे कास्प्रोविच ने कहा, "मैंने तेंदुलकर के खिलाफ कई मैच खेले हैं। वह युवाओं के लिए उदाहरण हैं। अपने 20 साल के करियर के दौरान तेंदुलकर ने कभी भी व्यक्तिगत कारणों से क्रिकेट से 'ब्रेक' नहीं लिया और यह तभी संभव हो सकता है जब एक खिलाड़ी क्रिकेट के सिवाय और कुछ नहीं सोचता हो।"

उल्लेखनीय है कि तेंदुलकर आगामी 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 20 वर्षो का सफर पूरा कर रहे हैं। तेंदुलकर ने अपना पहला टेस्ट मैच 1989 में 15 से 20 नवंबर को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष थी। उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय मुकाबला इसी साल 18 दिसंबर को पाकिस्तान के ही गुजरांवाला में खेला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+