बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी
मोनाको। इंडो-पाक एक्सप्रेस यानी भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गई है।
'इंडो-पाक एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात विश्व की छठीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी को पुरुष वर्ग की युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेटीना के जुआन इगनेसियो चेला और ब्रूनो सोअर्स की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 6-2, 6-7(4), 10-7 से पराजित किया।
इससे पहले, बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए मैक्स मिर्नी और डेनियल नेस्टर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
बोपन्ना और कुरैशी के लिए वर्ष 2011 अब तक बेहतरीन रहा है। इस जोड़ी ने हाल ही में मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट में भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की अनुभवी जोड़ी को हराकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications