समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रीमियर लीग में खेलने वाले एक अन्य क्लब बोल्टन वांडर्स के अध्यक्ष फिल गार्टसाइड ने रेंजर्स और सेल्टिक को प्रीमियर लीग में खेलने देने का प्रस्ताव फुटबाल एसोसिएशन (एफए) के सामने रखा था।
अपने प्रस्ताव में गार्टसाइड ने कहा था कि स्कॉटलैंड की दो प्रमुख टीमों के आने से प्रीमियर लीग में खेलने वाली कुल टीमों की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी और इससे इस चैम्पियनशिप को विस्तार मिलेगा।
गार्टसाइड के इस प्रस्ताव को प्रीमियर लीग की मौजूदा टीमों ने पसंद नहीं किया। इसी का नतीजा था कि एफ के अंतर्गत खेलने वाली कुल 20 में से 14 टीमों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।